-कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी के समर्थन में करेंगे जनसभा
-पीले चावल बांटकर क्षेत्र में लोगों को दिया न्योता
उदयपुरवाटी l कस्बे पांचबत्ती के नजदीक खेल मैदान में कल बुधवार को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे l मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल लगभग 3:00 बजे उदयपुरवाटी पहुंचेंगे l मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से क्षेत्र में पीले चावल बताकर सभा में पहुंचने का न्योता दिया l मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुरवाटी खेल मैदान में कल 1 घंटे तक सभा को संबोधित करेंगे उसके तत्पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे l राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उदयपुरवाटी आगमन को लेकर कांग्रेस की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l