गुड़ा की ढाणी बागावाली में राज्य मंत्री गुढा का किया नागरिक अभिनंदन

गुड़ा की ढाणी बागावाली में राज्य मंत्री गुढा का किया नागरिक अभिनंदन


ढाणी के लोगों ने रास्ता निकालने व पानी के लिए ट्यूबवैल लगाने की मांग


सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
गुड़ा की ढाणी बागा वाली में शनिवार को मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड ,होमगार्ड, पंचायत राज ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का पहलाद सैनी के नेतृत्व में ढाणी के लोगों ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता युवा नेता जयमल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच राम सिंह, कुरडा राम सिलोलिया, भाता राम सैनी पौख, सुबोध सैनी ककराना, छाजू राम सैनी सुरपुरा आदि थे। ढाणी के लोगों ने राज्य मंत्री गुढा को गांव की मुख्य सड़क से भगाणी जाने वाले रास्ते को निकालने एवं ढाणी में पानी के लिए एक टयूबवैल लगवाने आदि की मांग रखी। राज्यमंत्री गुढ़ा ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर शीघ्र आश्वासन दिया कि आपका कार्य जल्दी हो जाएगा। इस दौरान डॉ गणेश सैनी, दातार सिंह, महेश सिंह, मल्ला राम, बनवारी सैनी, बंशीधर, दुर्गाराम, किशनलाल, रूडमल, बाबूलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।