Bundi: सीएमएचओ ने किया निर्माणाधीन रायथल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
सीएमएचओ ने किया निर्माणाधीन रायथल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
- मिशन कायाकल्प के तहत सीएचसी को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
बूंदी, 20 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ.पी.सामर ने सोमवार को रायथल में निर्माणाधीन नए सीएचसी भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वर्तमान में रायथल में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।
सीएचसी के निरीक्षण में डाॅ. सामर ने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चिरंजीवी योजना को लेकर मरीजों के परिजनों से फीड बैक लिया। उन्होंने विभागीय गतिविधियों के बारे में संबंधित चिकित्साधिकारियों को आपवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मिशन कायाकल्प के तहत बदले सीएचसी की सूरत
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए कि जिला कलक्टर द्वारा शुरू किए गए मिशन कायाकल्प के तहत सीएचसी को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जाए। इसके तहत स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के लिए निर्धारित अवधि के अनुसार बेड शीट बदली जावे। नकारा सामानों का निस्तारण किया जावे। इसके अलावा दीवारों पर रंग रोगन करवाया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सभी सुविधाएं मरीजों को मिले। चिकित्सक मुख्यालय पर उपस्थित रहे, ताकि आपात स्थिति में आमजन को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पडे़। इसके अलावा वार्ड में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध रहे और जांच सुविधा का भी रोगियों को लाभ मिले। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अविरल नागर मौजूद रहे।