Baran: कॉफी विद कलक्टर’ राजस्व कर्मी अच्छा कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में अपनी छाप छोड़े - जिला कलेक्टर
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 17 फरवरी । ‘कॉफी विद कलक्टर’ के तहत शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी राजस्व कर्मियों से मुखातिब हुए। इसमें जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों से 30 पटवारी शामिल हुएI
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्व कर्मियों की राज्य सरकार की योजनाएं योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित करने तथा राजस्व से संबंधित कार्यों के संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत पटवार घरों को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जावेl उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मी अच्छा कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में अपनी छाप छोड़े l राजस्व कर्मी से मुक्त होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंI
जिला कलेक्टर ने राजस्व कर्मियों से क्षेत्र में कार्य संपादन के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा उनके अनुभव जानेI साथ ही उनके द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान की बात कहीI