कृष्णा मैरिज गार्डन सिरोही में टीका कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृष्णा मैरिज गार्डन सिरोही में टीका कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दहेज प्रथा समाज के लिए एक कलंक है ......मदन लाल भावरिया

टीका कार्यक्रम में दहेज को ठुकराते हुए लिया सिर्फ 1 रुपया व नारियल

कन्यादान से बड़ा विद्यादान है .........रामस्वरूप देवात


सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के नीमकाथाना के पास सिरोही कृष्णा मैरिज गार्डन में डॉक्टर संदीप देवात पुत्र रामस्वरूप देवात ढाणी देवाचो की भूदोली नीमकाथाना का टीका कार्यक्रम आयोजित हुआ l जिसमें वधू पक्ष की तरफ से टीका कार्यक्रम में डॉ संदीप ने देवात ने दहेज को ठुकराते हुए 1 रुपया व नारियल लेकर बड़ी मिसाल कायम करते हुए समाज में एक नया संदेश दिया है l ध्यान रहे डॉ संदीप देवात की शादी हरियाणा निवासी डॉक्टर अनुपमा काजल पुत्री जोगेंद्र सिंह के साथ होनी है l कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक कलंक है lस्थानीय सरपंच जयप्रकाश ने कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है l इस दौरान जयप्रकाश कस्वा, देशराज थेबड, पूर्व सरपंच भोलाराम प्रीतमपुरी, हरलाल कुड़ी सरपंच करडका का बास ,डॉक्टर भवानी गढ़वाल , रामस्वरूप सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे l