हार्दिक पाड्ंया के बचाव में उतरे कमेंटेटर हर्षा भोगले और एबी डिविलियर्स, दे दिया ये बडा बयान
जयपुर। हार्दिक पांड्या जोकि वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, उन्हें मंगलवार को तीसरे टी20 मैच के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा। दरअसल 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत आसानी से जीत की तरफ बढ रही थी जीत के लिए जब दो रन चाहिए थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर तिकल वर्मा 49 रन बनाकर खेल रहे थे तभी हार्दिक ने छक्का जडकर मैच खत्म कर दिया। इस पूरे वाक्या के बाद हार्दिक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हार्दिक की इस हरकत को स्वार्थी बताया। अब इस मुद्दे पर मशहूर खेल कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टिप्पणी की है। उन्हें ट्विट करते हुए कहा कि "तिलक वर्मा के 50 रन से चूकने की चर्चा से मैं हैरान हूं। एक सेंचुरी होने के अलावा यह यह कोई ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं है, वास्तव में एक सेंचुरी के अलावा टी20 क्रिकेट में कोई उपलब्धि नहीं है। हम व्यक्तिगत तौर पर बहुत ज्यादा जुनूनी हैं।" मैं यह नहीं मानता कि टी20 क्रिकेट में 50 को व्यक्तिगत आंकड़ों में दर्ज किया जाना चाहिए। यदि आपने औसत और स्ट्राइक रेट को ध्यान में रखकर पर्याप्त रन बनाए हैं तो यही मायने रखता है।
हर्षा की इस पोस्ट पर दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाडी एबी डिविलियर्स ने धन्यवाद करते हुए जवाब दिया और कहा कि आखिरकार किसी ने तो यह बात कही।
बता दें कि तिकल वर्मा, जिन्होंने बेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 में पदार्पण किया और अब तक खेले गये तीनों मैचों में वर्मा ने क्रमशः 39, 51 और 49* रन बनाए हैं। भारत अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-2 से पीछे है।