नसीम शाह के छक्कों की जावेद मियांदाद से कर दी तुलना, रवि शास्त्री ने लगा दी क्लास

जयपुर। एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में बुधवार को एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अफगानिस्तान की हार के साथ भारत की उम्मीदें भी टूट गई और भारत अब एशिया कप की दौड से पूरी तहर बहार हो गया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम खुशी से गदगद गई और पूरे मैदान में दौड़.दौड़ कर जश्न मनाया। मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन हो रहा था तो उस समय पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने नसीम शाह के इन सिक्स की तुलना जावेद मियांदाद के छक्के से कर दी। बाबर ने कहा, नदीम के दो सिक्स ने हमें जावेद भाई की याद दिला दी। इस बात पर रवि शास्त्री ने चुटकी लेते हुए कहा, मैं उस मैच में था याद दिलाने के लिए धन्यवाद।

बता दें कि एशिया कप 2022 के सुपर 4 का चौथा मुक़ाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 130 रनों का लक्ष्य दिया। आखरी ओवर तक पाकिस्तान के 9 विकेट गिर गये थे लेकिन पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में नसीम शाह के बेहतरीन दो सिक्स की मदद से अफगानिस्तान को 1 विकेट से हारा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने श्रीलंका के साथ इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली है। वहीं भारत और अफगानिस्तान का एशिया कप में सफर समाप्त हो गया है।