पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को प्रशासनिक अधिकारी सहित कांग्रेस जनों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित ,,,
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
पाली,स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। पाली के सूरजपोल स्थित चौराहे पर पंडित जवाहरलाल नेहरु की मूर्ति पर जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित कांग्रेस जनों ने मूर्ति पर माला पहना कर पुष्पांजलि अर्पित की।
वही बापू नगर स्थित कांग्रेस भवन में भी पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जिले के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।