बूंदी: राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त करने की विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
बूंदी 25 मार्च । प्रदेश कांग्रेस सदस्य सत्येश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुकदमा थोप कर संसद सदस्यता निरस्त करने पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका है ।
काग्रेस कार्यकर्ता रेड क्रॉस से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में अहिंसा सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही गिरफ्तारियां भी दी। प्रदर्शन के दौरान बीज निगम सदस्य चर्मेश शर्मा संजय तंबोली मुकेश दाधीच इश्तियाक अली टीकमजैन हेमंत वर्मा बाबूलाल वर्मा जगरूप रंधावा शलेश सोनी लोकेश ठाकुर अर्जुन डोबोलिया महेश दाधीच प्रेम प्रकाश आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।