Bundi: कांग्रेसी फैला रहे झूठी खबर, मरते दम तक भाजपा के साथ रहूंगी - कंचन बाई भील*
कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाई गई अफवाह का भाजपा की जिला परिषद सदस्य कंचन बाई भील ने किया भंडाफोड़
बूंदी। गत दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा बरड क्षेत्र की भाजपा कि जिस जिला परिषद सदस्य को पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने का दावा किया जा रहा था वहीं जिला परिषद सदस्य कंचन बाई भील गुरुवार को भाजपा के जिला स्तरीय जन आक्रोश महा घेराव में शामिल होने बूंदी पहुंची। यहां कंचन बाई भील ने कहा कि वह शुरू से भाजपा के साथ है। भाजपा के सिंबल पर ही जिला परिषद का चुनाव लड़ा और आगे भी भाजपा के साथ ही रहूंगी। कंचन भाई भील ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। 25 अप्रैल मंगलवार को डाबी में एक सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वहां मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया था। इससे अधिक और कुछ नहीं है। कंचन बाई भील ने बताया कि मुझे तो कार्यक्रम में पहुंचने के बाद पता चला था कि यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा आयोजित किया गया है। मैं तो वहां भीड़ इकट्ठा करने के लिए नरेगा मजदूरों को ले जाया गया था और इसी दौरान मैं भी मजदूरों के साथ वहां पहुंच गई थी लेकिन मैंने किसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की। कंचन बाई भील ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की खबर सरासर झूठी है और वह अंतिम दम तक भाजपा के साथ रहेगी। यहां कंचन बाई भील के साथ आए वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभु लाल भील, भाजयुमो जिला मंत्री विक्रम सिंह हाडा आदि उन्हें लेकर मंच पर पहुंचे जहां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल, बूंदी विधायक अशोक डोगरा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरमल राणा आदि ने कंचन बाई भील का माल्यार्पण व उपरना ओढा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।