Bundi: रघुवीर पुरा स्थित कृषि भूमि पर बाहुबलियों द्वारा अवैध कब्जा कर कर रहे हैं निर्माण

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

स्थाई निषेधाज्ञा के बावजूद हो रहा है अवैध निर्माण

रघुवीरपुरा स्थित कृषि भूमि खसरा संख्या 150 रकबा 5 बिस्वा पर बाहुबलियों द्वारा अवैध कब्जा कर कर रहे हैं निर्माण


बूंदी 16मई। 
स्थाई निषेधाज्ञा के बावजूद हो रहा है अवैध निर्माण रघुवीर पुरा स्थित कृषि भूमि खसरा संख्या 150 रकबा 5 बिस्वा पर बाहुबलियों द्वारा अवैध कब्जा कर कर रहे हैं निर्माण प्रार्थी बार-बार हो रहा है अपमानित लगातार मिल रही है। जान से मारने की धमकी हर जगह न्याय की गुहार लगा चुका है प्रार्थी बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद के दौरान प्रार्थी रघुवीर नायक निवासी रघुवीर पुरा बूंदी ने बताया कि उसकी खाते की कृषि भूमि खसरा संख्या 150 रकबा 5 बिस्वा पर दबंग बाहुबली शंभू लाल पुत्र भंवरलाल कुमावत निवासी रघुवीर पुराने जबरन भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहा है जिस पर न्यायालय द्वारा अस्थाई निषेधाज्ञा भी जारी की हुई है न्यायालय के आदेश की पालना करवाने के लिए जगह-जगह शिकायत की पर कुछ नहीं हो रहा है बाहुबलियों के हौसले बुलंद हैं जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही है बार-बार घर पर आकर गाली-गलौज द्वारा अपमानित किया जा रहा है इसी आशा के साथ जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग कर रहे हैं