Kota : महासंघ-भामसं के प्रदेश अधिवेशन की तैयारी हेतु सम्पर्क बैठक
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 23 अप्रैल 2023, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ- भामसं, कोटा की जिला बैठक का आयोजन एमडी मिशन संस्थान, केशवपुरा चौराहा कोटा में हुआ जिसमें कोटा जिले के कर्मचारी महासंघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मेघवाहन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य अनुराधा शर्मा, संगठन मंत्री देवलाल गुर्जर सरिता तिवारी देवकीनंदन आदि ने संबोधित किया|
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई साथ ही आगामी 21 मई को प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जयपुर जाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई | इस अवसर पर जिला जिला शाखा बूंदी की ओर से जिलाध्यक्ष विकास दिक्षित नरेंद्र जी गौतम भूपेंद्र जी समाधि अशोक शर्मा आदि ने भाग लिया