Bundi : रोड लाइट चालू करना निगम का दायित्व राज्य सरकार पूरी तरह विफल - मुकेश माधवानी
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
5 दिनों तक बंद रही आधी बूंदी शहर की रोड लाइट
बूंदी 29 मार्च। बूंदी शहर में पिछले 5 दिनों सेआधी बूंदी की रोड लाइट कटी हुई है एक तरफ तो नगर परिषद प्रशासन हाई मास्क लाइट है और तिरंगा लाइट लगाने का दावा कर रहा है शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आधे बूंदी की रोड लाइट जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा काट दी गई है जब सहायक अभियंता से बात करी तो उन्होंने नगरपरिषद द्वारा बकाया जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल आज उपखंड अधिकारी से मिला और उनको अवगत करवाया कि नववर्ष चालू हो गया है हिंदू धर्म के सारे त्यौहार चल रहे हैं आज दुर्गा अष्टमी है कल रामनवमी है फिर हनुमान जयंती आएगी ऐसे समय पर दो विभागों की आपस की लड़ाई का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है जबकि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं से 30 पैसा प्रति यूनिट रोड लाइट के में अतिरिक्त वसूली की है जब वह रोड लाइट का पैसा उपभोक्ता से ले रहे हैं रोड लाइट देना उनकी जिम्मेदारी है प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कोई भी बड़ी दुर्घटना इस कारण हो सकती है जिसके बाद शहर में बड़ा आंदोलन हो सकता है अगर बोल नेट चालू नहीं करी तो भाजपा पार्षद धरने पर बैठेंगे जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा उपखंड अधिकारी महोदय ने इसको गंभीरता से लिया और तुरंत अधीक्षण अभियंता को रोड लाइट चालू करने का निर्देश दिया इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला और चेतावनी दी कि भविष्य में वह लाइट काटी गई निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर खंगार वरिष्ठ पार्षद मनीष सिसोदिया पार्षद बाल किशन सोनी हरिशंकर सैनी कमलेश रेगर महावीर मीणा भाजपा नेता मनीष सेन लोकेश दाधीच सुरेश परिहार उपस्थित थे