Bundi: कांग्रेस शासन मैं भ्रष्टाचार का बोलबाला- मुकेश माधवानी

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 1 मार्च। नगरपरिषद क्षेत्र के माटुंदा रोड पर चल रहा है नाली निर्माण कार्य में पूरी तरीके से घटिया निर्माण सामने आया है शिकायत मिलने पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी पार्षद मानस जैन नवीन सिंह आज माटुंदा रोड पर पहुंचे वहां पर संजय पांडे भी मौजूद थे वहां नाली पर देखा तो मिट्टी से चुनाई की जा रही थी और तीस तगारी मिट्टी पर एक कट्टा सीमेंट डाला जा रहा था इस घटिया निर्माण को देखकर तुरंत अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को फोन लगाकर घटिया निर्माण के लिए सूचित किया अधिशासी अभियंता ने तुरंत सहायक अभियंता दीपक नागर को मौके पर भेजा वहीं पर सहायक अभियंता को घटिया निर्माण दिखाया गया मिट्टी दिखाई गई और किस तरह नाली निर्माण किया जा रहा है उसका कहीं पर भी पैमाना  नहीं है दिखाया गया सहायक अभियंता से कहा गया तुरंत घटिया निर्माण को बंद कराया जाए और बजरी रेत से ही निर्माण कार्य कराया जाए निर्माण कार्य में लेवलिंग से नाली का निर्माण हो नाली के अंदर बेड हो एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सीमेंट होना चाहिए उन्होंने कहा कि इस घटिया निर्माण से सार्वजनिक निर्माण विभाग की प्रतिष्ठा धूमिल होती है और मौके पर ही सहायक अभियंता को मसाले का सैंपल दिया उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस नेताओं के प्रभाव में आकर घटिया निर्माण को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए वरना इसमें पूरी तरह अंजाम भुगतना पड़ेगा जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से यह निर्माण कार्य हो रहा है और इसमें इस तरह की धांधली बर्दाश्त योग्य नहीं है अगर दोबारा यहां पर घटिया निर्माण की शिकायत है या घटिया निर्माण हुआ तो यह सारा मसाला सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय में फेंका जाएगा सहायक अभियंता दीपक नागर ने आश्वस्त किया कि बजरी रेत में ही चुनाई होगी और लेवलिंग से कार्य होगा और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सीमेंट मिलाया जाएगा।