Bundi: कांग्रेस राज में पीडब्ल्यूडी मैं भ्रष्टाचार फैला - मुकेश माधवानी
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 2 मार्च। नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी पार्षद मानस जैन पार्षद नवीन सिंह और भाजपा नेता मनीष सेन अधिशासी अभियंता मनीष कुमार मीणा से मिले और उनको माटुंडा रोड पर नाली निर्माण में हो रही घटिया सामग्री के उपयोग के बारे में और बिना लेवलिंग के नाली निर्माण के बारे में अवगत करवाया उन्होंने अधिशासी अभियंता को कहा सार्वजनिक निर्माण विभाग अपनी प्रतिष्ठा खोता जा रहा है घटिया निर्माण ठेकेदारों द्वारा कांग्रेसी नेताओं की सैर पर कराए जा रहे हैं पार्षद मानस जैन ने कहा कि उनके वार्ड में 15 लाख रुपए सीसी निर्माण हेतु विधायक महोदय ने दिए थे जो सड़क बनाई गई है वह 6 महीने में ही खराब हो गई है इसकी शिकायत उन्होंने 3 महीने पहले ही कर दी थी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है मुकेश माधवानी ने कहा कि जब एक विधायक के स्वयं के वार्ड में आपके विभाग के द्वारा ऐसी लापरवाही की जा रही है तो पूरे जिले में किस प्रकार घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है पार्षद नवीन सिंह ने कहा कि सदर बाजार में जो सड़क बनाई गई है उसमें कोई ब्रेकर नहीं बनाया गया है गणेश गली से व अन्य गलियों से आने वाले लोग और तेज स्पीड से आने वाली मोटरसाइकिल में दुर्घटनाएं हो रही है वहां ब्रेकर बनाया जाए भाजपा नेता मनीष सेन ने कहा कि मीरा गेट से लेकर हरियाली मैरिज गार्डन तक की सड़क पूरी हो चुकी है परंतु जगह जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जिससे रोजाना लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं उन्होंने यह भी कहा की विधायक महोदय के निर्देश के बाद भी सीवरेज का केवल एक चेंबर बराबर किया गया है बाकी तीन चेंबर अभी भी ऊंचे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है अधिशासी अभियंता ने इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद को बताया तो अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा से बात करवाएगी अरुण शर्मा ने कहा कि आपके सहायक अभियंता को सड़क निर्माण के दौरान हमें सूचना देनी थी लेकिन उन्होंने सूचना नहीं दी अधिशासी अभियंता ने कहा कि इन चेंबर को शीघ्र ही नीचे करा दिया जाएगा उन्होंने माटुंगा रोड पर बनने वाली नाली को ध्वस्त कर खुदाई करके कंक्रीट से बनाने का सहायक अभियंता को आदेश दिया और न्यू कॉलोनी में बनी हुई 1500000 की घटिया सड़क को चेक करा कर संबंधित ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया मुकेश माधवानी ने कहा कि शहर में जहां भी सड़क बने उसके साथ ब्रेकर जरूर बनना चाहिए एवं क्वालिटी का ध्यान रखना चाहिए अगर क्वालिटी सड़क नहीं बनाई गई तो जिम्मेदार लोगों के ऊपर कार्यवाही करवाई जाएगी