UDAIPURAWATI : बाघोली में भैरुजी मंदिर के मेले में उमड़ा सैलाब

बाघोली में भैरुजी मंदिर के मेले में उमड़ा सैलाब

भोफो ने नृत्य पेश कर दिखाएं एक से एक बढ़कर कार्यक्रम

युवा नेता संदीप सैनी ने कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / बाघोली
गांव के गणगौर चौक में शनिवार को भैरुजी महाराज का मेला भरा। मेले में राजीव पुरा , जोधपुरा, बाघोली,रामनगर,पापडा आदि गांवों के श्रद्धालु पहुंचे। भैरुजी महाराज के मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। पुजारी मनोहर लाल भोफा ने मंदिर में सुबह पूजा अर्चना कर भोग लगाया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि युवा नेता एवं एडवोकेट संदीप सैनी ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में सायं 3 से फूलचंद भोफा एंड पार्टी के कलाकारों ने मेले में नृत्य पेश कर एक से एक बढ़कर कलाएं दिखाई। मेला कमेटी की और से मुख्य अतिथि संदीप सैनी का अभिनंदन किया। सैनी ने नृत्य पेश करने वाले कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार रात्रि को कृष्णा एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजन पेश किए। गायकार कृष्ण कुमार बोयल ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। कलाकारों ने भैरुजी महाराज के
भजन पेश कर श्रोताओं को रिझाया। इस दौरान श्री राम सैनी, सुरेश सैनी, देवी सहाय सैनी, बाबूलाल तसीड, किशन लाल सैनी, रामेश्वर लाल बायल, मनीराम ,सुरेश कुमार, पंच मुकेश कुमार,भोलु राम रछोया, लीलाधर सैनी, रामोतार मिस्त्री, शिबू सैनी, ओंकारमल, सरदारा राम तसीड, कैलाश वर्मा, कैलाश सैनी, रामकरण सैनी, रामू, सांवलराम, रूड़ा राम, किशोर हलवाई,बाला राम,हरसा राम, श्रवण कुमार बायल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।