सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जमात के पास स्थित श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां उदयपुरवाटी कस्बे की श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कि दोनों इकाइयों के द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के आयोजन आज पांचवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की समय सेविकाओं के द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मूवीज एंड नेचर कॉरपोरेशन इंडिया के संस्थापक अनीता गोयल मौजूद रहे महाविद्यालय सचिव डॉक्टर कमल सिखवाल के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी का स्वागत किया तथा समाज सेविकाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया निदेशक डॉ ज्योत्स्ना पांडे के द्वारा समय सेविकाओं को समाज वह देश हित के कार्य निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित किया मुख्य अतिथि अनीता गोयल ने बताया कि मनुष्य जीवन बहुत महत्वपूर्ण है वह तभी सार्थक होगा जब हम शिक्षा के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे बेटियों की पूर्ण जिम्मेदारी बनती है कि भारतीय संस्कृति को हमेशा जीवित रखे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ऐसे प्रेरणा पूर्वक कार्य करते महाविद्यालय प्राचार्य देवेंद्र त्रिपाठी के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हमारे संस्कार व संस्कृति झलकती है जो जीवन को हमेशा सिद्ध बनाती है इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता सुरेश सुशील धर्मवीर सुनीता रामचंद्र आशा योगेश विकास दर्शन प्रतीक अंजू आदि मौजूद साथ ही मोनिका आरती रमा शशि खुशबू मुस्कान सहित अनेक स्वयंसेवी काय मौजूद रहे