CWG 2022: भारतीय महिला हाॅकी टीम ने रचा इतिहास, 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों मे जीता पहला मेडल

जयपुर। काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हाॅकी टीम ने पहली बार पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल बाद भारत की महिला हाॅकी टीम ने पहली बार कोई पदक जीता है। भारत ने न्यूजीलैंड को शूटआउट में हराकर ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया है।

भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। भारत इस मैच के अंतिम मिनट तक 1-0 के बढत बनाये हुए था लेकिन हूटर बजने के बाद अंतिम 30 सेकंड से भी कम समय के साथ न्यूजीलैंड को पेनल्टी कार्नर मिला और ओलिविया मेरी इस गोल में तब्दील कर न्यूजलैंड को 1-1 की बराबरी पर लाकर खडा कर दिया। जिसके बाद फैसला शूटआउट से हुआ।

भारत की तरफ से रेगुलेशन टाइम में भारत सलीमा टेटे ने 29वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। विवादास्पद सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से अपनी दिल दहला देने वाली हार के बाद भारत ने अपने अभियान को जीत के साथ समेटने और पोडियम फ़िनिश अर्जित करने का इरादा दिखाया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शूटआउट में भारत को मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने सबक सीखा और आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शूटआउट में भारत की कप्तान और गोलकीपर सविता ने शानदार डिफेंस प्रदर्शन दिखाया। सविता ने तीन शानदार डिफेंस करके अपनी टीम को कांस्य पदक दिलाया। शूटआट के शुरूआत में मेगन हल ने एक गोल करकके न्यूजीलैंड को आगे कर दिया लेकिन इसके बाद गोलकीपर कप्तान सविता ने रोज़ टायनन, केटी डोअर और ओलिविया शैनन के शूट को शानदार तरीके से बचाया। वहीं, भारत के लिए सोनिका और नवनीत ने शूटआउट के दौरान गोल एक एक गोल दागे और टीम को जीत दिलाई।