जयपुर। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला हॉकी टीम ने का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत दो मैचों में छह अंक के साथ पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गया है।
वंदना कटारिया ने भारत के लिए 27 वें मिनट में पहले गोल किया। इसके थोडी देर बाद ही 28 वें मिनट में गुरजीत कौर ने एक और गोल दाग कर भारत को 2-0 ये बढ़त दिला दी। वेल्स की तरफ से 45 वे मिनट में ज़ेनना ह्यूजेस एक गोल दागा।
आत्मविश्वास के दम पर भारत ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया। हालांकि भारत इस पहले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाया। भारत ने अपनी आक्रमण जारी रखा और गोल करने के कई मौके भी बनाये। भारत ने दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। लेकिन वेल्श ने शानदार डिफेंस दिखते हुए इसे नाकाम कर दिया। कई अवसरों से चूकने के बावजूद भारत ने धैर्य से आक्रमक खेल जारी रखा और अनुभवी स्ट्राइकर वंदना ने 26 वें मिनट में गोल करके भारत को 1-0 की बढत दिला दी। इसके थोडी देर बाद गुरजीत ने मैच के 28वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
2-0 से आगे चलकर भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत उसी तीव्रता के साथ की और अपने विरोधियों पर दबाव बनाना जारी रखा। भारत ने मैच के 39वें मिनट में भी एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे।
वेल्स की टीम भी आसानी से हार मानने नहीं वाली थी। वेल्स ने तीसरे क्वार्टर के अंत में एक गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। ज़ेना ह्यूजेस ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में परिवर्तित किया। भारत ने अंतिम क्वार्टर की शुरुआत उसी आक्रमण की प्रवृत्ति के साथ की और वंदना ने 48 वें मिनट मेें गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी।