जयपुर। सोमवार को काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में बैडमिंटन में भारत के लिए डबल खुशी मिली क्योंकि पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने अपने.अपने महिला और पुरुष एकल फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक जीते। पीवी सिंधु ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल बैडमिंटन फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को 21-15 और 21-13 से हराकर काॅमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में एकल में रजत पदक जीता था और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता था।
वहीं, दूसरी तरफ पुरष वर्ग में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के त्ज़े योंग एनजी के खिलाफ फाइनल मैच जीत कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लक्ष्य ने 19-21, 21- 9 और 21.16 से जीत दर्ज की। यह युवा खिलाड़ी के लिए एक ब्रेक आउट सीजन रहा है, जिसने उन्हें विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता और प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रह चुका है। युवा ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता लक्ष्य ने इस साल की शुरुआत में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।
सिंधु के सफर पर नजर डाले तो सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था और इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। सिंधु ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में कांस्य पदक भी जीता था।
सिंधु अपने मैच के दौरान पहले गेम में आक्रमक नजर आयी वहीं, मिशेल नेट के करीब खेलकर अंक हासिल करने की कोशिश कर रही थी। शुरूआत में ली ने 7-5 की बढत ले ली थी लेकिन इंटरवल के बाद लगातार तीन अंक लेकर बढ़त बना ली और अंत मेें पहला गेम 21-15 से जीत लिया। दूसरे गेम में पिवी सिंधु शुरूआत से ही बढत ले ली और दूसरा गेम 21-13 से जीत लिया।