CWG 2022: PV Sindhu गोल्ड से एक कदम दूर, लगातार दुसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल में जगह बनाई

जयपुर। ओलंपिक पदक विजेता देश की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 के बेडमिंटन फाइनल में जगह बना ली है। पीवी सिंधू अब गोल्ड जीतने से एक कदम दूर हैं। काॅमनवेल्थ गेम्स में सिंधू लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची हैं। फाइनल में पहुंचकर पीवी सिंधू ने देश के लिए एक और सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने सिंगापुर की येओ जिया मिन को लगातर दो गेमों में 21-18, 21-17 से हराया। सिंधू ने दूसरी बार हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स महिला एकल के फाइनल में प्रवेश करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं। बता दें कि इससे पहले 2018 में पीवी सिंधू ने काॅमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। अब सिंधू के पास गोल्ड जीतने का शानदार अवसर हैै।

पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा पहले गेम में सिंधू ने 21-18 के करीबी अंतर से जीता। पहला गेम जीतने के बाद सिंधू दूसरे गेम शुरूआत से ही विपक्षी पर हावी रही और उसने 11.9 से बढ़त बना ली। अंत में सिंधू ने यह गेम भी 21-17 से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

इसके अलावा आज के अन्य गेम्स में पुरुषों की ट्रिपल जंप का फाइनल अभी चल रहा है, जबकि भारतीय शटलर लक्ष्य सेन अपना पुरुष एकल सेमीफाइनल मैच खेल रहे हैं। इससे पहले मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंगस ने क्रमशः पुरुषों के फ्लाईवेट और महिलाओं के न्यूनतम वजन वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।