CWG 2022:संकेत और गुरुराजा पुजारा ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाये मेडल, अन्य खेलों से भी अच्छी खबर

जयपुर। कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारतीय टीम के लिए पहला दिन काफी अच्छा रहा था। आज शनिवार को भी भारत ने सिल्वर और ब्रॉन्ज अपने नाम किये। दूसरे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में संकेत ने भारत के लिए पहला मेडल दिलाया। संकेत ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में गुरूराजा पुजारा ने 61 किग्रा केटेगिरी में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

गुरुराजा पुजारी ने अपने मुकाबले के दौरान 61किग्रा केटेगिरी में पहले प्रयास में 115 किग्रा भार उठाया। इसके बाद 118 किग्रा भार उठाया। तीसरे प्रयास में पुजारी ने 120 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके । स्नैच में उनके प्रतियोगी मलेशिया के अजनिल बिन ने 127 किलोग्राम का भार उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया।

इसके बाद क्लीन एंड जर्क में गुरूराजा पुजारी ने पहले प्रयास में 144 किग्रा वजन और दूसरे प्रयास में 148 किग्रा वजन उठाया। वहीं उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 151 किग्रा वजन उठाते हुए कुल 269 किग्रा वजन उठाया। इस प्रकार पुजारी ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता । वहीं, उनके अन्य प्रतियोगियों में मलेशिया के अजनिल बिन ने कुल 285 किग्रा का भार उठाते हुए गेम्स का नया रिकार्ड बनाकर गोल्ड जीता। और मोरिया बारू ने 273 किग्रा का कुल भाग उठाया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

अन्य खेलों की बात करें तो टेबल टेनिस में महिला टीम ने गयाना को 3.-0 से हराकर अगले राउंट में प्रवेश कर लिया है। वहीं, बैडमिंटन के टीम इवेंट में श्रीलंका को हराया, मुक्केबाजी में हुसामु्द्दीन ने भी जीत दर्ज कर ली है और स्क्वैश में जोशन चिनपप्पा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बारबादोस की मेगन बेस्ट को 11-8, 11-9 एवं 12.10 से हराया।