CWG 2022: महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी, गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर

जयपुर। काॅमनवेल्थ 2022 में भारतीय महिला हाॅकी टीम का फाइनल में पहुंचने और गोल्ड जीतने का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब टीम सेमीफाइनल में आस्ट्रेलियाा से 3-0 से हार गई। भारतीय टीम हो यह हार शूटआउट में मिली। सविता पुनिया के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार ढंग से खेलते हुए मैच को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया लेकिन टीम शूटआउट के दौरान गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए शूटआउट में एम्ब्रोसिया मेलोन, एमी लॉटन और कैटलिन नोब्स ने गोल किए।
मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 10 वें मिनट रेबेका ग्रीनर ने गोल दाग दिया और आस्ट्रेलिया को बढत दिलाई। वहीं, भारत की तरफ से वंदना कटारिया ने एकमात्र गोल 49 वें मिनट में करके टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खडा किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरूआती दबाव बनाने के लिए आक्रमक खेल दिखा या वहीं, भारतीय टीम ने धैर्य के साथ खेलते हुए रक्षात्मक खेल दिखाया। भारतीय गोलकीपन सविता की तरफ से अच्छे सेव देखने को मिले।

ऑस्ट्रेलिया को एक फ्री किक मिला लेकिन टीम इंडिय ने इसे नाकाम कर दिया। भारत की तरफ से नवनीत कौर ने कुछ ही देर बाद भारत के लिए पेनल्टी कार्नर जीत लिया लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं हुआ। पहले हाफ में आस्ट्रेलिया द्वारा बढ़त बनाये जाने के बाद टीम इंडिया ने काफी प्रयास किये लेकिन गोल नहीं दाग सकी। पांच मिनट शेष रहते भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित जिसका फायदा भी टीम को नहीं हुआ। इसके बाद इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने मिड.फील्ड में दबदबा बनाने की कोशिश की। चौथे क्वार्टर की शुरूआत के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों आक्रमकता दिखाई और 49 वें मिनट में जाकर वंदना कटारिया ने सुशीला चानू द्वारा पास किए गए बॉल को गोल में तब्दील कर दिया। भारत का अगला मुकाबला सात अगस्त को कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से होगा।