कोटा 26 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत तीसरे दिवस जिले में 33 हजार 204 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि बुधवार को कोटा जिले में महंगाई राहत कैम्पों में स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 41 एवं नगरीय वार्डाे में 42 शिविर आयोजित किए गए।
इनमें 33 हजार 204 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में 2641 तथा शहरी क्षेत्रों में 4681 परिवारों को राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया। बुधवार 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 33 हजार 204 कार्डों का वितरण किया गया।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 6 हजार 187 लाभार्थियों का पंजीयन कर गारंटी कार्ड वितरित किए गए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 6 हजार 187 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सबसिडी योजना के लिए 4 हजार 938 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 4 हजार 597 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री निः शुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 294 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 5 हजार 323 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 1037 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 2 हजार 748 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 2748 कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 984 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 909 लाभार्थियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरित किए गए।
मंहगाई राहत केम्पों का निरीक्षण
राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे मंहगाई राहत केम्पों का बुधवार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सांगोद विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर ने कोटसुआ, जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने कुदायला एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ममता तिवारी दीगोद एवं उपायुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण राजेश डागा ने जिले चल रहे महंगाई राहत केम्पों का निरीक्षण विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को गांरटी कार्ड भी वितरित किये गये। इनके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी महगांई राहत केम्पों का निरीक्षण किया।