दीपक चाहर वर्सेस अशोक चांदना 11 क्रिकेट मैच में चाहर टीम ने दर्ज की जीत
-झंवर ने 15 गेंदों में बनाए 43 रन
-चाहर ने 9 गेंदों में 23 रन
-मैच देखने उमड़े जिलेभर से सैकड़ों दर्शक
-तालियों से जोरदार स्वागत किया चाहर का
बूंदी, 5 अक्टूबर । उपखंड हिंडोली कस्बे के गणेश बावड़ी स्टेडियम गुरुवार शाम को उस समय यहां के स्थानीय ग्रामीण व जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए जोश भरा वातावरण बना जब यहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दीपक चाहर क्रिकेट मैच खेलने खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के साथ पहुंचे।
करीब 4 बजे दीपक चाहर व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना एक सजी हुई खुली जिप्सी में बैंड अभिवादन के साथ जुलूस के रूप में स्टेडियम में आए । जहां पर उनका सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने स्टेडियम की ट्रैक पर चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया।
इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने चाहर के साथ सेल्फी और फोटो भी लिए। उसके बाद टास किया। क्रिकेट खिलाड़ी दीपक चाहर ने जीता एवं बॉलिंग करने का निर्णय लिया ।
अशोक चांदना वर्सेस दीपक चाहर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर खेल राज्य मंत्री चांदना छक्का मारने के चक्कर में एक खिलाड़ी को कैच थमा बैठे। एवं एक रन बनाकर आउट हो गए। पहला ओवर में गेंदबाजी दीपक चाहर ने की। चांदना की टीम ने 10 ओवर में चाहर की टीम को 101 रन का लक्ष्य दिया। चाहर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 102 रन बनाकर जीत दर्ज की।
दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था स्टेडियम
हिण्डोली. शाम को हुए मैच को देखने के लिए हिंडोली क्षेत्र सहित बूंदी जिले क्रिकेट खिलाड़ी यहां पहुंचे। जिससे खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया।
दर्शकों ने तालियां बजाकर,हूटिंग कर खेल का आनंद उठाया।
8 विकेट से जीत दर्ज की दीपक चाहर टीम ने हिण्डोली. दीपक चाहर की टीम बल्लेबाजी करने के दौरान खिलाड़ी मुकेश झंवर ने चार छक्के जड़े। 15 गेंदों में 43 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दीपक चाहर ने 9 गेंदों में 23 रन बनाए।