Bundi:सथुर के दीपक नरवाला हुए राज्य स्तर पर जयपुर में सम्मानित।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान


बूंदी 28 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा 14वां आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम प्रताप युनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के आदिवासी बालक बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नेहरू युवा केंद्र बुन्दी के युवा  मंडल अध्यक्ष दीपक नरवाला को युवा विकास व सामुदायिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी सतीश पूनिया, विधायक राम लाल शर्मा द्वारा शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक नरवाला ने जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी का आभार प्रकट किया।