भारत की जीत में दीपक—सूर्य चमके, वनडे सीरीज में बनाई 2—0 की अजेय बढ़त

जयपुर। (मनोज गुर्जर) कल प्रेमदास स्टेडियम में भारत—श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था, जिसमें भारत में 3 विकेट से जीत दर्ज की है। भारत की इस जीत के ​हीरो सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार रहे।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज Avishka Fernandoc और Bhanuka ने टीम को अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। अविष्का फर्नांन्डो ने 50 रने बनाये। श्रीलंका टीम ने पूरे 50 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाये। वहीं भारतीय गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और चहल ने तीन—तीन विकेट चटकाये और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिये।

भारत की मैच स्थिती
275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और टीम के 28 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ 13 रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये विकेटकीपर ईशान इस मैच में ज्याद कुछ नहीं कर पाये और और चार गेंदो में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गये। मनीष पांडे (37) और सूर्यकुमार यादव (69) ने पारी को संभाला और एक उपयोगी साझेदरी की। वहीं, कुणाल पांड्या ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली। एक समय 197 के स्कोर पर भारत के 7 विकेट जा चुके थे इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने संभल कर खेलते हुए भारत को तीन विकेट से जीत दिला दी। दीपक चाहर ने आलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 2 विकेट चटकाये और 82 गेंदो पर 69 रन की शानदार पारी खेली। दीपक चाहर को Man Of The match चुना गया।