जयपुर। कल के मैच में विराट कोहली की टीम आरसीबी मात्र 92 रनों पर आलआउट हो गई थी। और केकेआर ने विराट की आसीबी को 9 नौ विकेट से हराया था।
बता दें कि यह आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे कम स्कोर था।
आरसीबी की टीम 92 रनों पही सिमट जाने के बाद बॉलिवुड की अभिनेत्री दीपिका पादूकोण का एक पूराना ट्वीट सोशल मीडिया फिर से वायरल हो रहा है। यह ट्वीट 2010 का है जब दीपिका आरसीबी की बड़ी फैन हुआ करती थी। 2010 के आईपीएल के दौरान आरसीबी-राजस्थान रॉयल्स के एक मैच में बैंगलोर की टीम ने राजस्थान को सिर्फ 92 रन पर आउट कर दिया था। तब कुंबले के नेतृत्व में चैलेंजर्स ने मैच को 10 विकेट से जीत लिया, जिसमें जैक्स कैलिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राजस्थान के इतने कम स्कोर पर आलआउट होने के बाद दीपिका ने ट्विटर पर राजस्थान रॉयल्स को ट्रोल किया। उन्होंने लिखा 92!!is that even a score!? Way to go RCB! with u guys all the way…watching every second of it live!”
लेकिन सोमवार को जब कोहली के 200वें आईपीएल मैच में आरसीबी की टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेकार प्रदर्शन किया तो यूजर्स ने इस ट्विट को वायरल कर दिया और और दिपीका और आसीबी को ट्रोल करने लगे।
बतां दें कि इस मैच में केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 93 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन बनाए।
92!!is that even a score!?way to go RCB!with u guys all the way...watching every second of it live!
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) March 18, 2010