दीप्ति शर्मा द्वारा चार्ली डीन का रन आउट बना विवाद, क्रिकेट जगत दो हिस्सों में बटा

जयपुर। भारत की हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के नॉन-स्ट्राइकर एंड पर इंग्लैंड की चार्लोट डीन को रन आउट करने के मामले ने क्रिकेट जगत में नया विवाद पैदा कर दिया। और इस मौके पर ज्यादा विवाद इसलिए भी हुआ क्योंकि यह वनडे सीरीज का निर्णायक मैच था। साथ ही इस रनआउट से भारत की टीम ने जीत दर्ज की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस रनआउट के बाद क्रिकेट जगत से दिग्गजों को अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई क्रिकेटरों ने इसे नियम के मुताबिक सही बताया तो कईं ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया।

बता दें की इस नियम को पहले 'मांकड़' के नाम से जाना जाता था, जब भारत के क्रिकेट दिग्गज वीनू मांकड़ ने ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट किया था। हालांकि कई क्रिकेटरों का तर्क है कि यह खेल की भावना के खिलाफ है, यह खेल के नियमों के अनुसार पूरी तरह से कानूनी है। इस विवाद के बाद वसीम जाफर, वीरेंद्र सहवाग, तबरेज़ शम्सी, मोंटी पनेसर ने दीप्ति का बचाव करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से खेल के नियमों के भीतर है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने बर्खास्तगी के इस तरीके का सहारा लेने के लिए दीप्ति की आलोचना भी की है। जिमसे इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग, जेम्स एंडरसन जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।