Delhi : दिल्ली के गुलाबी बाग से तीन बच्चे गायब, गुस्साए परिजनों ने थाने में दिया धरना
New Delhi: दिल्ली के गुलाबी बाग थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चे अचानक इस जगह से गायब हो गए। तीनों बच्चों की उम्र चार से छह साल होगी। परिजनों ने बच्चों की तलाश की, लेकिन उसके बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने गुलाबी बाग थाने में पुलिस को सूचना दी कि वे गायब हैं.
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दो बच्चे एक ही परिवार के हैं, जबकि छह साल की बच्ची दूसरे परिवार की है. ये सभी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जहां से वह अचानक गायब हो गए, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दिन में घर से बाहर खेल रहे बच्चों के लापता होने को लेकर परिवार और समुदाय में काफी रोष है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर परिजन गुलाबी बाग थाने के बाहर भी भिड़ गए। इस हंगामे की सूचना जैसे ही थानाध्यक्षों तक पहुंची। इसके बाद अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और उन्हें शांत किया।
वहीं, मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने भी जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चों की तलाश कर रही है. वहीं दिनदहाड़े इस तरह की घटना लोगों के लिए शर्मसार करने वाली है. आपको बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों में बच्चों के लापता होने या चोरी होने की खबरें सामने आई थीं.