सफाई कर्मचारियों के द्वारा किया प्रदर्शन
पिलानी (केपी रूंथला) कस्बे की विद्या विहार नगर पालिका में ठेका पद्धति पर कार्य कर रहे कर्मियों के द्वारा सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों ने आज 5 दिवस से पालिका के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वेतन बढ़ोतरी की बात को लेकर करें तो बात अलग है परंतु इन व्यक्तियों की वेतन कटौती करने का आरोप लगाया गया है ।गत माह मिलने वाले वेतन कार्य पर कम भुगतान करने की चेतावनी दी गई ठेका कर्मियों ने बताया कि गत माह उन्हें पुरुष कर्मियों को सात हजार तथा महिलाओं कर्मियों को ₹छ हजार मासिक भुगतान प्राप्त हुआ था परंतु इस बार ठेका पर कार्य करने वाले मजदूरों को भुगतान कम करके देने की बात कही गई सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के सामने अधिशासी अधिकारी को लिखित ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया नारेबाजी करते हुए वेतन कटौती का विरोध किया गया पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों ने पालिका अधिशासी अधिकारी को यथाशीघ्र सामान्य वेतन दिलाने की बात कही थी अधिशासी अधिकारी से रूबरू होने पर है अधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि ठेकेदार मुकेश चावरिया को नोटिस दिया गया है सफाई के कार्य में विद्या विहार नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्डों में अनियमितताओं के चलते कूड़े का ढेर अंबर देखने को मिल रहा है जिससे आम जनता को आने-जाने में भारी अनियमितता और गंद का सामना करना पड़ रहा है विद्या विहार नगर पालिका के पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर यथाशीघ्र ठेका पद्धति पर कर रहे कार्य को निस्तारण करने का आग्रह किया गया है वही कम वेतन पर कार्य करने के लिए सफाई कर्मचारी विरोध जता रहे हैं सरकार के द्वारा न्यूनतम भुगतान राशि प्राप्त न होने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।