मोरिंडा धाम पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर से देश की प्रमुख धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा के लिए बस को श्रीराम ध्वजा दिखाकर किया रवाना
तीर्थयात्री यात्रा कर 25 जुलाई को लौटेगे वापस
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के
मोरिंडा धाम पलटुदास अखाड़े के पंच मुखी बालाजी मंदिर से शुक्रवार को श्रदालु देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर रवाना यात्रियों को श्री राम की ध्वजा के साथ देवी देवताओं के जयकारों के साथ कोच बस को रवाना किया। इससे पहले पंडितों ने तीर्थयात्रियों को पूजा अर्चना करवाई गई। शुक्रवार को रवाना होकर गोगामेडी गोरख टीला पर पहुंचेंगे। दूसरे दिन 16 जुलाई को कुरुक्षेत्र एवं स्वर्ण मंदिर अमृतसर में दर्शन कर हरिद्वार पहुंचेंगे, 17 जुलाई को ऋषिकेश धाम के सभी मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। 18 जुलाई को प्रयागराज के संगम में स्नान व चित्रकूट में माता अनूसुया के दर्शन, 19 जुलाई को काशी विश्वनाथ नगरी एवं बनारस परिक्रमा, 20 जुलाई को गोरख सिद्ध पीठ मगर स्थित कबीर दास आश्रम के दर्शन ,21-22 जुलाई को राम नगरी अयोध्या भ्रमण, रामलला हनुमानगढ़ी सूर्य स्नान, 23-24 जुलाई को मथुरा वृंदावन व गोवर्धन परिक्रमा एवं जुलाई को अलवर बाबा भर्तहरी व शाहपुरा के त्रिवेणी धाम पर दर्शन कर वापस मोरीडा धाम पहुंचेंगे। इस दौरान समाज सेवी एम पी मीना, इंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, सांवर मल, शीशाराम खटाना ,सुधीर मीणा, नत्थू राम सैनी, गजराज सिंह चंवरा, सुरेश मीणा किशोरपुरा, सरदारा राम, मालीराम , पूर्व सरपंच विमला देवी, ग्यारसी लाल गुड़ा, आश्रम के महंत रूगनाथ दास महाराज, दलीप सिंह गुड़ा,रामेश्वर, बाछड़ी, मदन लाल नीमकाथाना,चोथमल ,मक्खन लाल, बाबूलाल ,बनवारी ,सोहन लाल, नरेश ,कालू,, सांवर मल, मीना शर्मा, रामेश्वर लाल, नानचा राम , दीपपुरा सहित कई श्रद्धालुओं व ग्रामीण उपस्थित थे।