बूंदी: शहर में घूमते बेसहारा गोवंश, आमजन हो रहे हैं आए दिन चोटिल
ब्यूरो चीफ़ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
नगर परिषद सभापति असक्षम, नगर परिषद गौशाला की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने में
गौशाला में क्षमता से अधिक गोवंश होने से दर-दर भटक रहा है गौवंश
आए दिन दुर्घटनाओं से हो रहे हैं घायल, कुछ मौत का ग्रास भी बन चुके
बूंदी 27 मार्च। बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य बाजारों गलियों में धड़ल्ले से घूमते बेसहारा गोवंश से आमजन आए दिन होती दुर्घटनाएं घायल होते लोग कहीं तो मौत का ग्रास भी बन गए मुवावजे में लाखों रुपए चुकाने पड़ते हैं बूंदी नगर परिषद को। शहर की प्रमुख समस्या का समाधान करने में जिला प्रशासन , नगर परिषद असक्षम है । नगर परिषद की गौशाला हेतु आवंटित भूमि नहीं हो पा रही है अतिक्रमण मुक्त क्योंकि जिस पर स्वयं सभापति के पति ही अतिक्रमण किए हुए हैं। शहर की गौशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश होने से दर-दर भटकता गोवंश शहर में जहां देखो बाजारों गलियों में भगदड़ मचाते नंदी बैल ।
शहर के नागरिक कालू कटारा भी नंदी के हमले से घायल हुए और प्रबुद्ध जनों के साथ जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन के जरिए शहर की प्रमुख समस्या से अवगत कराया
तथा इस समस्या का शीघ्र समाधान करवा ने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार या गलियों में निकलते वक्त सचेत होकर चलना पड़ता है कहीं लड़ते हुए बैल ना आ जाए ओर हमला करदे ,शहर में चारों और इनका जमावड़ा रहता है शीघ्र समाधान कर इनको उचित स्थान दिलाया जाए ।