गौवंश आश्रय स्थल "श्रीराम गौशाला" का विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए गायों के किया गया टीकाकरण
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा
शाहपुरा न्यूज - राजस्थान सरकार व निदेशालय पशुपालन विभाग द्वारा जिला नॉडल अधिकारियों को पशुओं में फैल रहे लप्पी स्किन डिजीज रोग के नियंत्रण व रोकथाम के लिए ग्रामीण इलाकों में टीमों का गठन किया गया है। आर. के. वर्मा पावटा पंचायत समिति विकास अधिकारी द्वारा पाछुडाला ग्राम में गौवंश आश्रय स्थल श्रीराम गौशाला का निरीक्षण किया गया और चारा-भूसा,सफाई, चिकित्सा व गौवंश के लिए लम्पी वायरस बचाव हेतु की गयी तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त पाकर श्रीराम गौशाला प्रबंधक लालचंद मीणा के प्रति प्रशंसा व्यक्त की और कहा कि लम्पी जैसी बीमारियों से अपने पशुओं को बचाने के लिए हमें पशु बाड़ों में नियमित साफ सफाई, चूने को बिछाना, सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव, मख्खी, मच्छर, आदि घातक जीवाणुओं से बचाने हेतु पशु बाडो के आसपास पायरेथ्राइड का छिड़काव करते रहना चाहिए तथा पशुओं को संतुलित आहार खिलाना, ज्यादा से ज्यादा हरा चारा खिलाना, हाथों, कपड़ों, चप्पल आदी को सेनिटाइज करना, बीमारी के संदिग्ध पशु को स्वस्थ पशु से दूर रख कर तथा किसी भी पशु की मृत्यु की स्थिति में पशु को गाँव तथा जलस्रोत एवं गौशाला से दूर गहरा गड्ढा खुदवाकर चूने एवं नमक के साथ वैज्ञानिक विधि से दफनाने से हम पशुओं को सुरक्षित रख सकते है। इस दौरान टीम संकल्प हरियाली सेवा समिति व भामाशाहा गोपाल मंगल पावटा द्वारा पशुओं के टीकाकरण करवाने के लिए स्वयं कि ओर से निःशुल्क वैक्सीन व दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। वहीं डॉ. नवल कुमार पारिक द्वारा अपने सहयोगी साथियों व टीम संकल्प हरियाली सेवा समिति के सदस्यों को साथ लेकर सभी पशुओं का टिकाकरण व गोवंश आश्रयश्री श्रीराम गौशाला स्थल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। पावटा पंचायत समिति के विकास अधिकारी आरके वर्मा को, पशु चिकित्सक नवल पारीक व गौशाला प्रबंधक लालचंद मीणा ने बताया की ग्राम पंचायत पांचू डाला वह ग्राम की गौशाला में लंप्पी वायरस जैसी बीमारी से ग्रसित गोवंश व अन्य किसी भी पशु की जानकारी नहीं मिली है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हाडिया, पशुधन सहायक महेश कुमार रावत, महेन्द्र प्रजापत, अशोक यादव, रामसिंह यादव, सुरजमल यादव, मोहन लाल, दाताराम, टीम संकल्प हरियाली सेवा समिति के पदाधिकारी नीरज सैन, सुभाष यादव, पंकज गोयल व श्रीराम गौशाला सेवा समिति सदस्य बलवंत मीणा, विक्रम जितरवाल, ओमप्रकाश उर्फ गन्नी भाई, नारायण देवासी, दुर्गा प्रसाद देवासी, अभिषेक, अशोक मीणा आदि मौजूद रहे।