जोधपुरा के भैरुजी मंदिर में भक्तों ने लोहागर्ल से लाई हुई चढ़ाई कावड़

जोधपुरा के भैरुजी मंदिर में भक्तों ने लोहागर्ल से लाई हुई चढ़ाई कावड़

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / बाघोली
जोधपुरा में बांध स्थित भैरुजी मंदिर में युवा भक्तों द्वारा लोहा गर्ल सूर्य कुंड से लाई गई कावड़ पूजा अर्चना के बाद चढ़ाई गई। भगत विजय कुमार सैनी बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दर्जनों युवा खोह मनसा माता मंदिर से कावड़ लेकर आए। मणकसास गांव से डीजे की धुन के साथ बाघोली, जोधपुरा सीमा होते हुए भैरुजी मंदिर पर पहुंचे। रास्ते में ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। भैरूजी मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मक्खन लाल सैनी, श्योला राम, बहादुर मल, गंगाराम ,नरसी भोपा, माडुराम, विजेंद्र, शंकर लाल, दिनेश कुमार, मदन लाल गुर्जर, मालाराम, महावीर प्रसाद, सोहनलाल सहित कहीं भक्तगण मौजूद रहे।