गुरु पूर्णिमा पर लोहार्गल के सूर्य कुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी मंदिरों मैं अपने गुरुओ से लिया आशीर्वाद
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली l लोहार्गल के सूर्य कुंड में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भगवान सूर्यनारायण के दर्शन कर मंदिर में सूर्य मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज एवं वेंकटेश मंदिर के व्यंकटेश पीठाधीश्वर अश्विनी दास महाराज से आशीर्वाद लिया l मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l लोहार्गल पंचायत के सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत उर्फ जैकी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोहार्गल पंचायत की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खासी व्यवस्था की गई थी l इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवान भी अच्छी खासी संख्या में तैनात किए गए थे उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सीआई भंवरलाल कुमावत के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे l