Bundi: एल एच वी, ए एन एम संघ का धरना व विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 2 मई। जिला मुख्यालय पर ट्रैफिक सिग्नल के पास एलएचवी एएनएम संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर बूंदी में भी धरना दूसरे दिन जारी रहा एलएचवी ए एन एम संघ की जिलाधक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार जब तक हमारी 3600 ग्रेड पे , पदनाम परिवर्तन की मांग नहीं मान लेती तब तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगर राज्य सरकार 11 मई तक हमारी मांगों को नहीं मानती है तो प्रदेशभर की सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 12 मई को राजधानी जयपुर में उग्र आंदोलन करते हुए महापड़ाव करेंगी ।
धरने के दूसरे दिन भी सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक, संयुक्त महासंघ जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, एलएचवी एएनएम संघ जिला महामंत्री शबनम आरा, गिरजेश हाड़ा ,गिरजा सैनी, दीप कंवर, वर्षा शर्मा ,अनिता गौतम, सुखविंदर कौर, बलविंदर कौर ,मंजू सेन, राजेश लता, दुर्गेश, विष्णु शर्मा ,मोना मीणा आदि मौजूद रहे।