जयपुर। आईपीएल 2022 में अपने तूफानी प्रदर्शन की बदौलत दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद इंडिया टीम में वापसी की है। वहीं, रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। केएल राहुल को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे।
हार्दिक पांड्या की वापसी
चोट के कारण लंबे समय से भारतीय टीम से बहार चल रहे आलरांउडर हार्दिक पांड्या ने टीम में वापसी की है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में अभी तक साधारण प्रदर्शन किया है। वहीं पांड्या गेंदबाजी करते हुए भी दिखे हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 टीम इस प्रकार है—
भारत की T20I टीम: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान) (wk), दिनेश कार्तिक (wk), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक