जयपुर। बीसीसीआई ने आज आगमी टी 20 2022 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एवं हर्षल पटेल की वापसि हुई है। वहीं रवि विश्नोई की जगह अश्विन को टीम में जगह दी गई है। चोटिल आवेश खान टीम से बहार हो गये हैं। वहीं आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद टीम में लौटे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को भी टी 20 विश्वकप की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। मैनेजमेंट ने विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों पर भरोसा जताया है। अनुभवी विकेटकीपर के पास एक शानदार आईपीएल था और वह टी 20 प्रारूप में एक महान फिनिशर के रूप में उभरा है।
विश्वकप टीम में चयन के बाद कार्तिक ने ट्वीट करके अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। कार्कित ने लिखा" Dreams Do come true"। यानी सपना साकार हुआ।
2004 में भारत के लिए पदार्पण करने वाले कार्तिक के लिए यह वास्तव में एक स्वप्निल वापसी है। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था ये छोटे टिक.बॉक्स हैं जिनकी हमें इस समय आवश्यकता है। लेकिन अंतिम लक्ष्य टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है। कार्तिक ने कहा मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही अलग टीम है और मैं इस सेट अप का आनंद ले रहा हूं। कप्तान और कोच के आसपास काफी शांति है। इसका बहुत सारा श्रेय उन्हें जाना चाहिए।
ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी -मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर