जयपुर। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वर्षों बाद टीम इंडिया में वापसि करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh kartik) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी 20 शानदर प्रदर्शन करके टीम इंडिया की जीत के हीरो बने। कार्कित भारत के लिए फिनिशर की शानदार भूमिका निभा रहे हैं। जिस रोल के लिए टी 20 में दिनेश कार्तिका (Dinesh kartik) को शामिल किया गया है उसे वे बखूबी निभा रहे हैं।
कार्तिक ने पिछले टी 20 मैच में 19 गेंदों पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारत के स्कोर को 190 रन पहुंचा दिया। कार्कित की इस पारी के बाद ऐसा लग रहा है कि अब उनका आगामी टी 20 विश्वकप के लिए टिकट फाइनल हो गया है।
कार्तिक के इस लाजबाव प्रदर्शन के बाद अब श्रेयस अय्यर की चिंताऐ बढने लगी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर टी 20 में इनते प्रभावी नहीं दिख रहे हैं। ऐसे समय में कार्तिक उनके लिए तगडी चुनौती पेश कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी 20 मैचों में अगर श्रेयस नाकाम रहते हैं तो निश्चित रूप से उनका आगामी टी 20 विश्वकप में खेलना मुश्किल हो जायेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में श्रेयस बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गये। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 2 छक्के 4 चौके की मदद से धुआंधार 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज में भारत ने पहला मैच 68 रनों से जीत लिया है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनायें। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। रोहित ने 44 गेदों पर 64 रनों की पारी खेली। जबाव में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी।