Kota: भाजपा कोटा शहर, उद्योग एवं आर्थिक प्रकोष्ठ की बजट पर परिचर्चा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

भाजपा कोटा शहर, उद्योग एवं आर्थिक प्रकोष्ठ की बजट पर परिचर्चा

केन्द्रीय बजट अमृतकाल का लोक कल्याणकारी एवं सभी वर्गो के लिए लाभकारी सिद्ध होगा-अग्रवाल

कोटा 11 फरवरी। भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि भाजपा कोटा शहर, उद्योग एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को संसद में पेश किये गये अमृतकाल के लोक कल्याणकारी बजट पर विस्तृत परिचर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल ‘‘नरेडी’’ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोटा-दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, एवं विशिष्ट अतिथि एस.एस.आई. एसोसिएशन के संरक्षक गोविन्द राम मित्तल ने अपने उद्भोधन में लोक कल्याणकारी अमृतकाल के बजट के बारे में बताया कि यह अमृतकाल का पहला आम बजट 2023-24 एक लोककल्याणकारी बजट है। यह गांव, गरीबो, किसानों, आदिवासियों, दलितो, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यवर्गीय लोगो को सशक्त एवं सक्षम बनाने वाला बजट है। उन्होनें कहा कि यह ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, इन्फ्राइस्ट्रक्चर डवलपमेंट, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्टर, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे देश के सम्रग विकास को समर्पित बजट है। उन्होंने ऐसे सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी एवं देश के जन-जन और हर क्षेत्र के सावंर्गीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनन्दन करने का उद्भोधन किया। लोक कल्याणकारी अमृतकाल बजट की परिचर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, भाजपा डॉक्युमेंटेशन विभाग के प्रदेश संयोजक विकास शर्मा, भाजपा आई.टी. विभाग के प्रदेश सह-समनवयक  अक्षय शर्मा, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-सयोजक पी.सी. जैन दीपपुरा, एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमित व्यास ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा कोटा शहर के महामंत्री जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, हरिहर गौतम  आदि उपस्थित थे।