चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाने की मांग पर चर्चा
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाने की मांग पर चर्चा
लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट की मासिक मीटिंग सम्पन्न
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट उदयपुरवाटी की आवश्यक मीटिंग स्थानीय कार्यालय दीनबंधु समस्या समाधान केंद्र में सम्पन्न हुई। उपखंड प्रभारी अजय तसीड. ने बताया ।
मीटिंग में खाद्य सुरक्षा योजना की लिमिट बढ़ाने,चिरंजीवी योजना में डिलेवरी को शामिल करवाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना योजना में सांप के काटने होने वाली अकाल मृत्यु पर ,एवं प्रसवकाल में होने वाली महिलाओं की मृत्यु पर भी क्लेम शामिल करवाने ,शुभशक्ति योजना का बजट बढ़ा कर शीघ्र लाभार्थियों को भुगतान करने पर चर्चा की। तथा योजनाओं की खामियों को लेकर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मीटिंग में ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल असवाल,महामंत्री कमल जीनगर,उपाध्यक्ष भरत प्रजापति संरक्षक विमल खैराड़ी,उपस्थित रहे।