संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के समुचित अवसर व प्रोत्साहन की आवश्यकता है : राष्ट्रीय खिलाड़ी कृतिका शर्मा
आकाशवाणी केंद्र कोटा द्वारा शुक्रवार को प्रसारित कार्यक्रम घर की शान बेटियों में बूंदी की राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कृतिका शर्मा मुख्य वक्ता रही। कृतिका ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ स्वावलम्बन की राह है। लेकिन बालिकाओं व महिलाओं की आज भी खेलो में सहभागिता तुलनात्मक रूप से कम है।स्वयं की जागरूकता, समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण के साथ बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के समुचित अवसर व प्रोत्साहन की महती आवश्यकता है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े मोटिवेटर सर्वेश तिवारी ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम घर की शान बेटियां में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को महिला सशक्तकरण से जुड़ी सख्शियत से रूबरू करवाया जाता है। इसी क्रम में आकाशवाणी कोटा द्वारा शुक्रवार को खेल जगत व महिला सशक्तिकरण व स्वावलम्बन के रास्ते विषय पर परिचर्चा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टबॉल उपविजेता रही कृतिका शर्मा को आमंत्रित किया गया था। मध्यमवर्गीय परिवार की ऑटो चालक गिरिराज शर्मा के परिवार में जन्मी द्वितीय पुत्री कृतिका महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा बारह में अध्ययनरत है। उसकी बड़ी बहन खुशबू जो स्वयं राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है कि प्रेरणा से नवम्बर 2020 में सिटी स्कूल में पढ़ते हुए आंधप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किया है। कृतिका ने आकाशवाणी केंद्र के घर की शान बेटियों कार्यक्रम में कहा कि आज भी बालिकाओं में खेलो के प्रति जागरुकता का अभाव देखने को मिलता है उसे स्वयं को भी इसे कम उम्र में सीखना चाहिए था। कृतिका ने कार्यक्रम में सॉफ्टबॉल की तकनीको व सफलता के गुर भी बताएं। उसने बालिकाओं का आवाहन किया कि वे सतत प्रयास करती रहें, जीवन में कभी हार नहीं माने और अपने मंजिल की ओर बढ़ती रहे। कार्यक्रम की प्रस्तुति कार्यक्रम अधिकारी कमल मीना की रही। संचालक समानुदेशिकी सरिता बोहरा ने आभार प्रकट किया।