गुढ़ागौड़जी में बालिका स्कूल में विजयोत्सव मनाकर नोटबुक वितरण की
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी।कस्बे में स्थित राजकीय बालिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल में गुरुवार को विजयोत्सव मनाया गया। विद्यालय संस्था प्रधान श्रीमती विजय इंद्रा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की बालिका सानिया कुमावत ने कला संकाय में 93.40% अंक हासिल सरकारी विद्यालयों में उदयपुरवाटी ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बोर्ड कक्षाओं में शानदार परीक्षा परिणाम रहने पर विजयोत्सव का आयोजन किया गया। जो गुढ़ा कस्बे में गाजे बाजे से रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 8 बजे विजय जुलूस के साथ हुई। विजय जुलूस को गुढा थाना प्रभारी संजय वर्मा, पंचायत समिति सदस्य विकास कलावत, चैयरमेन रामवतार दायमा, व्यवसायी शाबीर शेख, जितन्द्र सिंह ( निजी सहायक शिक्षा विभाग) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विजय जुलूस जगह जगह ग्रामवासियों स्वागत किया गया। जुलूस गुढ़ा के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस विद्यालय पहुंचा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राकेश डमोलिया द्वारा किया गया। जहाँ शिवम सिंह गुढ़ा के मुख्य आतिथ्य में बद्रीनारायण रतनी देवी परसरामका ट्रस्ट द्वारा नोटबुक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए संस्था प्रधान ने बताया कि इस वर्ष कला वर्ग में 21 में 18 लड़कियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 7 बालिकाओ का चयन गार्गी पुरस्कार व 4 विद्यार्थतियों का चयन एनएमएमएस हेतु और 1 बालिका का चयन इंस्पायर अवार्ड हेतु हुआ है। जो विद्यालय परिवार की बहुत ही गर्व का विषय हैं। कार्यक्रम में ट्रस्ट सदस्य विनोद अग्रवाल, सन्तकुमार, भोजराज, महिपाल गरवा, धर्मपाल कलावत, हरि कलावत, बहादुरमल, नरेंद्र कांटीवाल, अब्दुल कय्यूम, रामसिंह, सूभाष सिंह, विद्या, किरण, सविता , सुमन, अरुण, सुवापति, प्रेम, किरण देवी,सुशीला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्तिथ रहें।