विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिला कलक्टर ने दिलाई शपथ

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

स्वयं व परिवार की सेहत के लिए आज ही छोड़े तम्बाकू-जिला कलक्टर
- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिला कलक्टर ने दिलाई शपथ
बूंदी, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत जिलेभर में चिकित्सा विभाग की ओर से तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। सभी विभागों, विद्यालयों, पंचायत स्तर, नरेगा कार्य स्थलों के सहित आमजन ने बडी संख्या में तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ ली।
जिला कलक्टर ने दिलाई शपथ
जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने जिला कलक्ट्रेट परिसर मेंं आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने शपथ दिलाई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि तम्बाकू सेवन से टीबी व कैसंर जैसी बीमारियां होती और स्वयं तथा परिवारजनों का स्वास्थ्य खराब होता है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सौ दिवसीय तंबाकू नियंत्रण कार्ययोजना के तहत जिले में एनएचएम के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कडी में 31 मई को सीएमएचओ कार्यालय स्वास्थ्य भवन में डिप्टी सीएमएचओ डॉ कमलेश शर्मा, आरसीएचओ डॉ पी सी मीणा ने स्वास्थ्य भवन के सभी कार्मिको को शपथ दिलाई।सहित, सभी ब्लॉकों में स्थित बीसीएमओ कार्यालयों, चिकित्सा संस्थानों व अन्य राजकीय व निजी कार्यालयों में तंबाकू छोडने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह वर्चुअल और रीयल दोनों तरीके से आयोजित किए गए। इसके लिए विभाग की ऑफिशयल सोशल मीडिया साइट्स पर भी शपथ संबंधित वीडियो डाले गए। जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने शपथ दिलाई। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सभाओं का आयोजन कर तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। एव तम्बाकू निषेध के प्रस्ताव लिये गए।
आमजन ने जहां तंबाकू छोडने की शपथ ली वहीं अन्य लोगों को भी तंबाकू छोडने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक एव बार काउंसिल के सदस्यों को तंबाकू उत्पाद छोडने की शपथ दिलाई गई। कोचिंग सेंटर के बच्चों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होन वाले नुकसान के बारे में बताया और तंबाकू छोडने की शपथ दिलाई।
डॉ.त्रिपाठी ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कोटपा उल्लंघन पर चालान कार्यवाही, ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर विद्यार्थियों की वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन, नारा लेखन, रैली, ब्लॉक स्तरीय रैली़ का आयोजन जैसी गतिविधियों द्वारा तम्बाकू दुर्व्यसन के प्रति आमजन को जागरूक किया गया