Bundi: जिला कलक्टर ने इंदिरा रसोई में लोगों को भोजन खिलाकर मनाया जन्म दिन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 


बूंदी, 11 फरवरी। बूंदी जिला कलक्टर डाॅ. रविंद्र गोस्वामी ने शनिवार को इंदिरा रसोई में लोगो को खाना खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया है। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी सपत्नीक देवपुरा रोड स्थित इंदिरा रसोई पर पहुचें और लोगो को हाथों से भोजन और मिठाई परोसी।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।  वृद्धजन हमारे परिवार की पूंजी है। वृद्ध जनों से ही आने वाली पीढ़ी को संस्कार मिलते है और इस वजह से हमें परिवारों में वृद्ध जनों का सम्मान करना चाहिए। इससे पहले जिला कलक्टर ने झर महादेव मंदिर पहुचें और पूजा अर्चना की। जिला कलेक्टर के जन्मदिन के अवसर पर उन्हे शहरवासियों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ, व्यापार मंडलो, समाजसेवी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेट कर माल्यार्पण के साथ जिला कलेक्टर का अभिनन्दन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।