Bundi: जिला कलक्टर ने किया गोठडा बांध का निरीक्षण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 10 मार्च। जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को हिण्डोली उपखण्ड क्षेत्र के बूंदी का गोठडा बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनंे बांध की सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि संपूर्ण बांध के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भिजवाए जाएं। साथ ही टूटे हुए हिस्से पर फेंसिंग करवाई जावे। इससे आगामी समय में किसानों को समय पर फसलों के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि बांध स्थल पर चेतनावनी बोर्ड लगाने के साथ ही सुरक्षा के बंदोबस्त भी बांध पर रहे।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी हिण्डोली राहुल मल्होत्रा, विकास अधिकारी एमएल मीणा, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके पाटन, तहसीलदार असगर अली आदि साथ रहे।