जिला कलक्टर ने किया नरेगा कार्यों का निरीक्षण

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी|

जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने सोमवार को पंचायत समिति बूंदी की ग्राम पंचायत हट्टीपुरा के अस्तौली गांव में दो कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ग्रेवल सड़क व तलाई खुदाई का कार्य देखा। साथ ही खेरूणा ग्राम पंचायत में ओडीएफ की स्थिति देखी तथा गुढा पंचायत के बिशनपुरा गांव में दो कार्य तलाई खुदाई व नाला खुदाई का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। निर्देश दिए कि नरेगा कार्यों पर मेट के लिए महिलाओं को प्राथमिकता से नियोजन करें। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति की जांच भी की। अधिकारी पंचायत समिति जगजीवन, नरेगा के अधिशासी अभियंता प्रियव्रत सिंह, सहायक अभियंता पंचायत समिति बूंदी विजय कुमार हुमड साथ रहे।
खेरुणा की खूबसूरती भाई
जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने मंगलवार को ओडीएफ प्लस आदर्श गांव खेरुणा का भी अवलोकन किया। उन्होंने गांव में भ्रमण कर हर चीज को बारीकी से निहारा और प्रशंसा की। गांव का रचनात्मक तरीके से सुंदृढ़ीकरण करने पर विकास अधिकारी को साधुवाद दिया।