Bundi: जिला कलक्टर ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
जिला कलक्टर ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण
-व्यवस्थाओं की जांच कर चिकित्सालय को साफ-स्वच्छ रखने के दिए निर्देश
बूंदी, 6 फरवरी। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को बूंदी शहर के राजकीय जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय के पुराने दरवाजे को खुलवाया जावे। चिकित्सालय लेब तक पहुंचने के लिए संकेतक प्रदर्शित किया जावे। इसके अलावा परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखा जावे।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय के लिए एक एबुलेंस का प्रस्ताव बनाकर भिजवाया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को स्वस्थ्य होने के बाद गौ सेवक व नगर परिषद के सहयोग से उन्हें गौशाला में शिफ्ट किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय में पशुओं के लिए चारा डालने के दौरान अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए गौ सेवकों द्वारा उनकी और से तैनात व्यक्ति सुनिश्चित स्थान पर ही चारा डाले, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
अस्पताल के मेन गेट से हटाएं अतिक्रमण
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण नहीं हो, इसकी सुनिश्चितता की जावे।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. कन्हैयालाल युगल, उपनिदेशक बहुउद्देश्य पशु चिकित्सालय डॉ. रामलाल मीना, डॉ.राजीव सिन्हा, डॉ. ओमप्रकाश मीणा, डॉ. प्रकाश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।