Bundi: जिला कलक्टर ने कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान


बूंदी 01, मार्च। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा सग्रहण के लिए पंचायत समिति तालेडा की ग्राम पंचायत, तालेडा, जमीतपुरा, अल्फानगर, लीलेडा व्यासान एवं लक्ष्मीपुरा के लिए रवाना हुए वाहन ट्रीपर को बुधवार को जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि कचरा वाहन ट्रीपर 5 ग्राम पंचायतो के 18 गांवों में प्रतिदिन घर-घर से सूखे एवं गीले कचरे का संग्रहण कर कचरा संग्रहण केन्द्र (आरआरसी) तक पहुंचाएगा। कचरा वाहन के माध्यम से रोजाना घर-घर से कचरे का संग्रहण होने पर गांव स्वच्छ रहेंगे और ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई होगी। साथ ही कचरे का आरआरसी सेन्ट्रर में अलग छटनी कर निस्तारण किया जाएगा। कचरे का निस्तारण कर गीले कचरे से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाई जाएगी।      
जिला परियोजना समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन निजामुद्दीन ने बताया कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कर ओडीएफ प्लस के रूप में विकसित करने एवं ग्राम पंचायतो में नियमित कचरा उठाने के लिए ग्राम पंचायत, तालेडा, जमीतपुरा, अल्फानगर, लीलेडा व्यासान एवं लक्ष्मीपुरा का अनुमोदन किया गया है।
     इस दौरान विकास अधिकारी पंचायत समिति तालेडा हर्ष महावर, तालेडा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।